अरुणा अग्रवाल
रंगिया। रंगिया निर्वाचन जिला क्षेत्र के चुनाव पर्यवेक्षक (सामान्य) - क्रांथी कुमार पति, आईएएस और चुनाव पर्यवेक्षक (पुलिस) - शैलेश कुमार यादव, आईपीएस, आज रंगिया चुनाव जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा समीक्षा को लेकर बैठक में शामिल हुए। यह बैठक रंगिया निर्वाचन जिला अधिकारी तथा रंगिया के महकमाधिपति स्वप्निल पाल (आई ए एस) की उपस्थिति में महकमाधिपति कार्यालय के सभागार में आयोजित की गयी।
मालूम हो कि रंगिया निर्वाचन जिला प्रशासन द्वारा 80+ के मतदाताओं और विकलांग लोगों के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं। जिन्हे डाक मतपत्रों को अपने-अपने दरवाजे पर वोट करने के लिए चुना है। मालुम हो कि इसबार कुल मिलाकर रंगिया निर्वाचन जिले में दो विधानसभा क्षेत्रों के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में हैं।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें