बढ़मपुर क्षेत्र में सभी उम्मीदवारों का धुआंधार प्रचार - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बढ़मपुर क्षेत्र में सभी उम्मीदवारों का धुआंधार प्रचार



पूजा माहेश्वरी

मतदाताओं को लुभाने का प्रयास जारी हैं  

नगांव।  जिले में दूसरे चरण के चुनाव हेतु विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा चुनाव प्रचार तूफानी रूप में जारी है। 87 नंबर बढ़मपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार जीतू गोस्वामी, कांग्रेस महागठबंधन के उम्मीदवार सुरेश बोरा, असम जातीय परिषद की उम्मीदवार दीपिका सैकिया केउट, असम जनमोर्चा के उम्मीदवार प्रवीण चौधरी के अलावा समसुद्दीन अहमद निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में है। इस क्षेत्र में मुख्य मुकाबला भाजपा के उम्मीदवार जीतू गोस्वामी और कांग्रेस के उम्मीदवार सुरेश बोरा के बीच माना जा रहा है। इन दोनों उम्मीदवार ने अपना धुआंधार प्रचार छेड़ रखा हैं। एक तरफ जहां भाजपा उम्मीदवार जीतू गोस्वामी  मतदाताओं को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार सुरेश बोरा जगह-जगह पहुंचकर सभा का आयोजन कर विभिन्न प्रकार के वादे करते हुए मतदाताओं को कांग्रेस के प्रति आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं इस क्षेत्र में असम जातीय परिषद की उम्मीदवार दीपिका सैकिया केउट भी पीछे नहीं है। दीपिका सैकिया केउट लोगों के घर-घर तक पहुंच कर भाजपा की खामियां और कांग्रेस के कथनी और करनी को बताते हुए जातीयता बाद की दुहाई देकर लोगों को लुभाने में जुटी है। पत्रकारों के आगे दीपिका सैकिया केउट ने कहा कि बढ़मपुर वासियों का यदि आशीर्वाद रहा तो हम अवश्य बढ़मपुर से जीत हासिल करेंगे। अन्य क्षेत्रों की तरह बढ़मपुर का विकास जिस तरह होना चाहिए वैसा नहीं हो पाया है। भले ही प्रफुल्ल कुमार महंत इस क्षेत्र से लगातार विधायक रहने के बावजूद भी दो बार मुख्यमंत्री थे पर बढ़मपुर विकास के क्षेत्र में बहुत पीछे छूटा हुआ है यदि हमारी असम जातीय परिषद की सरकार होती है तो हमारी प्रथम प्राथमिकता बढ़मपुर क्षेत्र के विकास की होगी और बेरोजगारी की समस्या को दूर करना हमारी प्राथमिकता होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```