अमित शाह और राजनाथ सिंह रविवार को आएंगे असम - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अमित शाह और राजनाथ सिंह रविवार को आएंगे असम



गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राज्य की सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने अपने हाई प्रोफाइल नेताओं को चुनाव प्रचार में उतारना शुरू कर दिया है। शनिवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी असम में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करने पहुंची थीं।


प्रदेश भाजपा ने बताया कि 14 मार्च को केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री अमित शाह असम में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। 15 मार्च को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनावी सभाओं को संबोधित करने के लिए असम आएंगे।


14 मार्च को अमित शाह मार्घेरिटा में भाजपा उम्मीदवार भास्कर शर्मा, नाजिरा में उम्मीदवार मयूर बूढ़ागोहाईं के समर्थन में प्रचार करेंगे। अमित शाह आगामी 17 मार्च को पुनः असम आएंगे और माजुली के भाजपा उम्मीदवार मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और सदिया में बोलीन चेतिया के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।


इसी तरह राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 15 मार्च को ढकुवाखाना में भाजपा उम्मीदवार नव कुमार दलै, सोतिया में उम्मीदवार पद्म हजारिका, बोरसला में उम्मीदवार गणेश कुमार लिम्बू के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। जबकि शिवराज सिंह चौहान नाहरकटिया में उम्मीदवार तरंग गोगोई, दुलियाजान में तेरेस ग्वाला, डिब्रूबढ़ में प्रशांत फूकन के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।


भाजपा सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रीय नेता जिस तरह से चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने के लिए असम पहुंच रहे हैं, उससे पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह काफी बढ़ गया है। इसके चलते पार्टी पूरे जोरशोर से अपने चुनाव प्रचार को आगे बढ़ने में जुट गयी है। इसका फायदा चुनावी में पार्टी को निश्चित रूप से होगा। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```