मां कामाख्या का योगी आदित्यनाथ ने लिया आशीर्वाद - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मां कामाख्या का योगी आदित्यनाथ ने लिया आशीर्वाद


गुवाहाटी। असम में विधानसभा चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को गुवाहाटी विशेष विमान से पहुंचे। हवाई अड्डे पर उतरने के बाद सीधे मां कामाख्या मंदिर में दर्शन व पूजन करने के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर में सुरक्षा के बेहद पुख्ता इंतजाम किये गये थे। योगी को देखते ही उपस्थित लोग जय श्रीराम के नारे लगाते देखे गये। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होजाई जिला के लंका के स्पोर्ट्स स्टेडियम, उदालगुरी जिला के कलाईगांव और गोरेश्वर के बेंगनाहाटी में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। मां कामाख्या मंदिर से वे पुनः हवाई अड्डे के लिए रवाना हो गये। जहां से वे हेलीकाप्टर से होजाई के लिए रवाना होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें