गणित के साथ खेलू आओ तथा गणित क्लब का गठन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गणित के साथ खेलू आओ तथा गणित क्लब का गठन

 


अमित नागोरी


गोलाघाट। असम एकेडमी ऑफ मैथेमेटिक्स गोलाघाट शाखा के सौजन्य से आज रिलायंस सीनियर सेकंडरी स्कूल गोलाघाट प्रांगण में गणित के साथ खेलू आओ तथा गणित क्लब का गठन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आज इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ बिपुल चन्द्र भुइयां उपस्थित थे। इस दौरान रेक्टर डॉ तुलेंद्रनाथ हज़ारिका, प्रधानाचार्य प्रियंका सैकिया दास, प्रवक्ता पदम तामूली, बिभा तामूली, सिद्धार्थ गोगोई, उप प्रधानाचार्य लक्ष्यज्योति दुवारा को मंच पर आसन ग्रहण कराया गया। स्वागत वक्तव्य तथा अभिनन्दन प्रियंका सैकिया दास ने किया। इसके बाद उद्देश्य व्याख्या डॉ बिपुल चन्द्र भुइयां ने किया। डॉ भुइयां ने बताया कि विवेकानन्द केंद्र विद्यालय में गणित मेला 25 और 26 अप्रैल को आयोजित किये जायेंगे। वही प्रवक्ता सिद्धार्थ गोगोई ने विधार्थियो से बात किया और गणित के प्रति भय को दूर करने हेतु गुर्र दिए साथ ही विधार्थियो से आगंतुक गणित मेला में विधार्थियो को किस तरह प्रस्तुति हेतु तैयार करना है पर सलाह दी। इस मौके पर रिलायंस सीनियर सेकंडरी स्कूल में गणित क्लब का गठन किया गया । इसमें विधार्थियो के बीच से अध्यक्ष कौशिकी नन्द दुवारा, उपाध्यक्ष सौभिक पाल, भार्गव प्रतिम बोरा सचिव, हर्षदीप गोहाई तथा विद्यार्णव परासर को सह सचिव, वही सदस्यो के रूप में राज तुहिन बोरा, साक्षी उपमन्यु, सुभाशीष बोरदोलय, गौरव बोरा, माधूर्जय गोगोई, देवप्रतिम पॉल, निष्ठा सैकिया, मेहनाज़ फ़ारहिम, दिब्यज्योति विलियम और हैप्पी जे हज़ारिका को लेकर एक समिति का गठन किया गया है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```