जब जया बच्चन को आया गुस्सा, रोड शो के दौरान सेल्फी ले रहे फैन को दिया धक्का - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

जब जया बच्चन को आया गुस्सा, रोड शो के दौरान सेल्फी ले रहे फैन को दिया धक्का



कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहीं समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह गुस्से में एक व्यक्ति को धक्का देती नजर आ रही हैं। जया ने आज शिवपुर और हावड़ा में रोड शो किए।

 

दरअसल, राज्यसभा सांसद जया बच्चन चार दिन से पश्चिम बंगाल में हैं और तृणमूल कांग्रेस के समर्थन में प्रचार कर रही हैं। गुरुवार को भी जया बच्चन ने कई सभाएं और रोड शो किए हैं। खुली जीप में सवार जया के साथ फोटो लेने की भी लोगों में होड़ लग गई। बताया गया कि रोड शो के दौरान एक समर्थक ने बच्चन के वाहन पर चढ़कर उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की, इस पर जया बच्चन नाराज हो गई और उसको धक्का मार कर उतार दिया। किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। (हि.स.)

1 टिप्पणी:

  1. जब रोड शो पर आ ही गई है तब भीड़ में क्या कोई भी सेल्फी के लिए एक जानी मानी हस्ती के साथ सेल्फी ले सकता है जयाजी को धक्का नही देना चाहिए

    जवाब देंहटाएं

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```