गुवाहाटी में सर्वाधिक 883 मरीजों की शिनाख्त, पॉजिविटी रेट 03.29 फीसद
गुवाहाटी। असम में लंबे समय के बाद शुक्रवार को सर्वाधिक 12 कोरोना संक्रमितों की मौत हु ईहै। जबकि, एक दिन में आज कुल 2384 लोग इस बीमारी की चपेट में आए हैं।
शुक्रवार को प्रदेश में 72405 कोविड टेस्ट किए गए जिसमें से 2384 लोगों को संक्रमित पाया गया। राज्य में सकारात्मकता की दर 03.29 प्रतिशत दर्ज हुई है। जखलाबंधा अस्पताल में शुक्रवार को कोविड में हुए टेस्ट से नौ लोग प्रभावित हुए। इनमें से एक बच्ची भी कोविड संक्रमित हुई है। इसी तरह राज्य के अन्य हिस्सों में भी तेजी से कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी प्रभावितों को फिलहाल घर पर कोरेनटिन रहने का निर्देश दिया है।
असम के स्वास्थ्य मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा ने देर रात को ट्वीट कर बताया है कि शुक्रवार तक राज्य में 19,54,595 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है। जिसमें 15,51,673 लोगों को पहली डोल दी गयी है, जबकि 4,02,922 लोगों को दूसरी डोज दी गयी है। शुक्रवार को एक दिन में कुल 57,945 लोगों को टीका लगाया गया। राज्य में वैक्सिन की कुल 2,06,620 डोज मौजूद है। (हि.स.)





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें