गुवाहाटी। असम के स्वास्थ्य मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा ने वर्तमान में कोरोना के भढ़ रहे संक्रमण को रोकने के लिए लोगों से हर पल कोरोना नियम का पालन करने का आह्वान किया है।
देश में कोरोना का खतरनाक संक्रमण दिखाई दे रहा है। कोरोना से पीड़ित लोगों की संख्या हर दिन तेजी से बढ़ी है। असम में भी स्थिति तेजी से जटिल होती जा रही है। गुरुवार को कोरोना से करीब 1900 से लोग प्रभावित हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विश्वशर्मा कोरोना के ऐसे संक्रमण को रोकने के लिए लोगों से हर पल कोरोना नियमों का पालन करने का आग्रह कर रहे हैं।
मंत्री ने शुक्रवार को बताया कि अगले 4,5 दिनों में शहर में कोरोना के मरीजों के लिए अतिरिक्त 1050 बेड तैयार हो जाएंगे। इसी तरह खानापाड़ा में आईसीयू कॉविड केयर सेंटर में 100 बेड को बढ़ाया जाएगा। इस बीच स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस समय तक राज्य में ऑक्सीजन और सभी आवश्यक दवाएं स्टॉक में हैं। दूसरी ओर स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी बताया कि नए चिह्नित डबल म्यूटेंट कोरोना संक्रमित रोगियों को को अलग से रखने की आवश्यकता नहीं है।
साथ ही उन्होंने कहा कि पिछली बार अगर एक व्यक्ति संक्रमित होता था तो घर के दूसरे लोग भी पूरी सावधानी बरतते देखे गये थे। उन्होंने कहा कि अगर घर का कोई एक व्यक्ति संक्रमित हो रहा है तो बाकी सदस्यों के भी संक्रमित होने की पूरी संभावना है। स्वास्थ्य ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोरोना के कोई भी लक्षण दिखाई दे तो उसे छुपाने की कोशिश न करें। (हि.स.)





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें