कोरोनाः व्यापक परीक्षण और माइक्रो नियंत्रित क्षेत्र बनाने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

कोरोनाः व्यापक परीक्षण और माइक्रो नियंत्रित क्षेत्र बनाने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर

 


गुवाहाटी। मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कोरोना महामारी के पुर्नप्रसार से निपटने के लिए व्यापक परीक्षण के साथ-साथ माइक्रो नियंत्रित क्षेत्र बनाने पर जोर दिया है। मंगलवार को एक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड-19 प्रबंधन से जुड़े स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशकों और अन्य हितधारकों से बात करते हुए सोनोवाल ने जिला उपायुक्तों से कहा कि वे महामारी से निपटने के लिए व्यापक परीक्षण के साथ माइक्रो स्तर पर नियंत्रण क्षेत्र बनाने पर ध्यान केंद्रित करें।


मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों से बातचीत में कहा कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने देश के कुछ हिस्सों में सकारात्मक मामलों में प्रतिदिन काफी संख्या में वृद्धि हो रही, लेकिन असम में अब तक सकारात्मक मामलों की वृद्धि अभी भी उतनी अधिक नहीं देखी गयी है। उन्होंने उपायुक्तों से कहा कि वे सुरक्षा उपायों तत्परता से लागू करें ताकि सकारात्मक मामलों की रफ्तार को रोकने के लिए सभी जिलों की मदद की जा सके।


सोनोवाल ने उपायुक्तों को टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट एडॉप्ट प्रोटोकॉल अपनाते हुए टेस्टिंग सुविधाएं बढ़ाने पर जोर देने को कहा। उन्होंने कहा कि माइक्रो नियंत्रित जोन से स्थानीय स्तर पर कोरोना के संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।


उन्होंने जिला उपायुक्तों से कहा कि वे 'टीका उत्सव' के लिए प्रधानमंत्री के आह्वान को सफल बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएं। सभी जिलों में टीका लगाने के अभियान को सभी पात्र लोगों तक तेज करने कहा।  उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों, हवाई अड्डों जैसे महत्वपूर्ण स्थानों के अलावा अन्य ऐसे स्थान जहां पर लोगों की अधिक भीड़ होती है, उनकी पहचान कर परीक्षण सुविधाओं को तेज किया जाना चाहिए। उन्होंने संयुक्त निदेशकों से कहा कि वे सख्ती से राज्य भर में प्रतिदिन कम से कम एक लाख परीक्षण के लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास करें। 


उन्होंने उपायुक्तों से कहा कि वे अपने मौजूदा बुनियादी ढांचे जैसे कोविड केयर सेंटर, आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर आदि की व्यवस्था की पूरी तैयारी करें ताकि किसी भी आपात स्थिति का सामना समय रहते किया जा सके। उन्होंने संक्रमण को रोकने के लिए कोविड-19 के नियमों का कड़ाई से पालन करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।


मुख्यमंत्री ने कहाकि असम ने पहली लहर के दौरान कोविड प्रबंधन में बेहद अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने सभी अग्रिम पंक्ति पर कार्य करने वाले कर्मियों से अनुरोध किया कि वे इस बार भी असम को कोविड केयर प्रबंधन में एक आदर्श राज्य बनाने के लिए अपनी सेवाएं प्रदान करें। उन्हाेंने राज्यवासियों को अपनी रंगाली बिहू की शुभकामनाएं देते हुए सभी से अपील की कि वे सभी को स्वास्थ्य और खुशी देने के लिए त्योहार के दौरान कोविड नियमों का उचित तरीके पालन करें। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```