धुबड़ी में कोरोना के हालातो को लेकर प्रशासन की बढ़ी चिंता - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

धुबड़ी में कोरोना के हालातो को लेकर प्रशासन की बढ़ी चिंता

 


रविन्द्र तोदी

बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों से मेंडेटेरी कोविड जांच करवाने की अपील

धुबड़ी। धुबड़ी में रोजाना सामने आ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर विभागीय व प्रशासनिक स्तर पर भी चिंता बढ़ती दिखाई दे रही है।बिते दिनों मास्क, सामाजिक दूरी के कोविड प्रोटोकॉल पालन के लिए नये सिरे से जारी दिशा-निर्देशों के बाद जिला प्रशासन ने आज बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों से भी कोरोना जांच के मद्देनजर विशेष अपील की है।धुबड़ी जिला उपायुक्त ने आज जारी एक पत्र के ज़रिए विमान,रेल,बस अथवा नीजी वाहनों से बाहरी राज्यों से धुबड़ी आने वाले सभी लोगों से पहुंचने के 24 घंटे के अंदर स्वतफुर्त धुबड़ी जिले के किसी भी कोविड-19 जांच कैन्द्र में रेट के तहत जांच करवाने की अपील की है। तथा इसे मेंडेटेरी समझकर आम जनता से सहयोग की अपील की गई है। मालूम हो कि त्योहारी इस फुल मौसम में बाजारों में उमड़ रही भीड़ अलग से बड़ी चिंता का सबब बन गई है। तथा मास्क सोशल डिस्टेंस जैसे प्रोटोकॉल का पालन यहां सवालों के घेरे में है। तथा प्रशासन भी इसे लेकर फिलहाल नरमी बरत रहा है। हालांकि देश भर से कोरोना की दुसरी लहर की जो डरावनी तस्वीर सामने आ रही है।इसकी तुलना में भले ही फिलहाल यहां के हालात काफी बेहतर लग सकते हैं। परंतु जागरुक लोगों ने समय रहते सावधानी बरतने की सलाह दी है। क्योंकि कोरोना के इस  स्ट्रैन को काफी ताकतवर माना जा रहा है। वहीं पश्चिम बंगाल जैसे राज्य की सीमाओं से संलग्न होने के कारण धुबड़ी कहीं कोरोना का प्रवेशद्वार न बन जाए इस पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```