होजाई जिला कोरोना वायरस प्रतिरोध टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

होजाई जिला कोरोना वायरस प्रतिरोध टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक

 


निखिल कुमार मुंदड़ा


होजाई। होजाई जिला में कोरोना प्रतिरोध टास्क फोर्स द्वारा एक आपातकालीन बैठक आयोजित किया गया। उक्त सभा में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर होजाई जिला उपायुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में उपायुक्त डॉ.सदनेक सिंह की अध्यक्षता में एक सभा आयोजित की गई, जहां असम राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार होजाई जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण के प्रतिरोध हेतु परीक्षण संसाधन, चिकित्सा जांच और चिकत्सा पद्धति द्वारा कोविड 19 नमूना परीक्षण प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। जहां 10-12 अप्रैल को लंका के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र के साथ जोगीजान प्राथमिक चिकित्सा केंद्र और कोठियातली खंड प्राथमिक चिकित्सा केंद्र के अधीन आने वाले सभी अंचल समूह जैसे लंका, लमडिंग के फुलतुली, काकी, डेरापथार, कपासबारी, जोड़ापोखरी, जोगीजान, होजाई , नीलबागान, दिगलबाड़ी आदि अंचल और जमुनामुख में विशेषकर आरएटी और एनटीपीसी और आरटी - पीसीआर परीक्षण का अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान के जरिए आठ हजार चार सौ लोगों के परीक्षण का लक्ष्य रखा गया है। उपायुक्त ने इस परीक्षण अभियान में लोगों को स्वतस्फूर्त रूप से भाग लेने का आह्मन किया है। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को भी कर्तव्य निष्ठा से कर्तव्य का पालन करने का निर्देश दिया गया है। उक्त जानकारी जिला प्रशासन द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```