जय अम्बे सत्संग समिति ने चैत्र नवरात्रि के अपने कार्यक्रमों में कटोती की - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

जय अम्बे सत्संग समिति ने चैत्र नवरात्रि के अपने कार्यक्रमों में कटोती की



पूजा माहेश्वरी

जय मां अम्बे सेवा समिति ने भंडारा रद्द किया 

नगांव। वैश्विक महामारी कोरोना महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए नगांव की धार्मिक संस्था जय अम्बे सत्संग समिति ने चैत्र नवरात्रि में होने वाले अपने नौ दिवसीय कार्यक्रमों में कटोती करते हुए चैत्र नवरात्रि मनाने का फैसला किया है। समिति के अध्यक्ष मुकेश पोद्दार ने बताया कि श्री कृष्णाश्रम शिव मंदिर परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्रि पर आयोजित होने वाले नौ दिवसीय विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में कटोती की गई है । श्री पोद्दार ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते प्रभाव के कारण निर्णय लिया गया है कि चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन माता के दरबार का  फुलों से श्रृंगार समिति द्वारा किया जाएगा और महाअष्टमी के दिन माता को चूड़ा व चुनडी अर्पित की जायेगी। नवरात्रि के नौ दिनों तक सभी सदस्य प्रत्येक दिन एक घंटे का कीर्तन अपने अपने घरों पर ही रह कर हीं करेंगी। उल्लेखनीय है कि जय अम्बे सत्संग समिति के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष चैत्र व अश्विन नवरात्रि पर श्री दुर्गा मंदिर में नौ दिवसीय मंगल कार्यक्रम आयोजित करतें आ रहा है परन्तु पिछले साल चैत्र नवरात्रि से कोरोना महामारी के चलते कोई भी कार्यक्रम नहीं कर पा रहे हैं। इधर जय मां अम्बे सेवा समिति के शंकर लाल वर्मा ने बताया कि उनकी समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष होने वाले भंडारा भी नहीं करने का निर्णय शनिवार को समिति की हुई सभा में लिया गया है। सिर्फ माता को सवामणी का भोग लगाकर वितरण किया जाएगा। श्री कृष्णाश्रम शिव मंदिर परिसर में स्थित श्री दुर्गा मंदिर में नवरात्रि पर नियमित पूजा अर्चना चालु रहेगी और यज्ञ व हवन कोविड 19 के दिशा-निर्देश के अनुसार संपन्न होंगे। इस आशय की जानकारी श्री दुर्गा मंदिर के पुजारी पंडित टूनटून शर्मा द्वारा दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```