रविन्द्र तोदी
धुबड़ी। धुबड़ी में कोरोना संक्रमण के आज 18 मामले सामने आए हैं। तथा जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 84 हो गई है। गंभीर पहलू यह है कि संक्रमितों में पांच व सात वर्षीय दो बच्चे भी शामिल है।जो कि एक चिंता का सबब है।संक्रमित बच्चों में एक बच्चे का नाम धुबड़ी शहर का जोहिरुल इकबाल हुसैन (7) तथा चापर का मौसम सिंघा (5) है।सभी कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। विभागीय अपडेट के मुताबिक कोरोना की दुसरी लहर में बिते 21 मार्च से लेकर अब तक जिले में संक्रमण के 84 मामले पाए गए हैं। तथा दो की मौत हो चुकी है। पांच संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि कोरोना के 77 एक्टिव मामले बताए गए हैं।आज रेट के तहत जिले भर में 1389 लोगों की जांच की गई। जिसमें 18 पोजिटीब मामले मिले।आरटीपीसीआर के तहत कुल 24 लोगों का स्वैब लिया गया।ईधर आज धुबड़ी सदर पुलिस रिजर्व में भी रेट जांच शिविर लगाया गया। जहां 70 पुलिसकर्मीयों की जांच की गई। तथा सभी नेगेटिव पाए गए।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें