रविन्द्र तोदी
पुस्तक मेले के जरिए बच्चों को नि:शुल्क मुहैया कराई पांच सौ शैक्षणिक स्कुली किताबें
धुबड़ी। रॉबिनहुड एकाडेमी के सौजन्य से धुबड़ी में पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। स्थानिय कालिबाड़ी परिसर में आयोजित पूस्तक मेले में शैक्षणिक स्कुली किताबों का बच्चों में नि:शुल्क वितरण किया गया। एकाडेमी के पीओसी विवेक जैन ने बताया कि बच्चों व अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तथा लगभग 500 किताबें बच्चों को भेंट की गई। आयोजन को सफल बनाने में करीब 25 रॉबिंस सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा।विवेक ने बताया कि रोबिनहुड एकाडेमी एक ज़ीरो फंड संस्था है। तथा पिछड़े इलाकों में भी अपने स्तर पर एक एक अंतराल पर गरिब व जरुरतमंद बच्चों को अभिनव अंदाज में शिक्षा दान करने में जुटी है। जिसका काफी साकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। संस्था ने एकाडेमी को पांच हजार किताबें दान स्वरुप प्रदान करने के लिए हैप्पी कॉन्वेंट स्कूल, धुबड़ी की प्रिंसिपल श्रीमति मोनिका वर्मा और हिंदी के अध्यापक जी एम श्रीवास्तव का भी आभार जताया है। वहीं कालिबाड़ी प्रबंधन को भी परिसर मुहैया कराने के लिए धन्यवाद दिया है। आयोजन से उत्साहित उर्जावान युवा विवेक ने बताया कि इसी तरह सभी का सहयोग मिले तो आने वाले समय में और भी इस तरह के कार्यक्रम जिला स्तर पर आयोजित किए जाएंगे ताकि जिसको भी किताबों की जरूरत है उन तक ये मदद पहुंच सके क्योंकि पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया।











कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें