ज्योतिचित्रवन में "दिठकत हेराल सापोन" का प्रीमियर शो - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

ज्योतिचित्रवन में "दिठकत हेराल सापोन" का प्रीमियर शो

 


अरुणा अग्रवाल


रंगिया। कोरोना महामारी के आतंक के समय भी असमीया चलचित्र जगत में एक बहुत अच्छी खबर यह है कि ज्योति चित्रवन में असमिया चलचित्र "दिठकत हेराल सापोन" का प्रीमियम शो हुआ है। यह बात नया चलचित्र  "दिठकत हेराल सापोन" का प्रीमियम शो का उद्धघाटन करते हुए ज्योतिचित्रवन में असम के लोकप्रिय अभिनेता जतिन बोरा ने कही। इस मौके पर जतिन बोरा ने अपने उद्घाटन भाषण में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी को इस चलचित्र को देखने का आह्वान किया।  प्रीमियम शो के पूर्व मौके पर आयोजित एक छोटे से कार्यक्रम का संचालन निर्देशक पंकज पल्लव शर्मा द्वारा किया गया। मौके पर राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त निर्देशक हेमंत कुमार दास, नारायण शील, प्रख्यात निर्देशक प्रदीप हजारिका, जगजीत सिंह, निर्माता अजीत बर्मन, अश्विनी कुमार महंत, प्रख्यात पत्रकार चंद्र कुमार शैकिया, प्रख्यात संगीत निर्देशक बिमान बरुआ सहित बहुत से कलाकार और इस चलचित्र से जुड़े कलाकार उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि  "दिठकत हेराल सापोन" को टैगोर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल नैरेटिव कैटेगोरी के बेस्ट अचीवमेंट अवार्ड प्राप्त हुआ है। पंकज पल्लव शर्मा फिल्म के पटकथा लेखक और निर्देशक हैं। चलचित्र में मुकुल दास, पंकज पल्लव शर्मा, नीलोत्पल शर्मा, दिगंत कुमार नाथ, द्विजेंद्र शर्मा, प्रानजीत शर्मा, दीपू काकती, रुद्र शर्मा, ज्योतिर्मय कलीता, राजीव काकोती, रिंटू कलिता, रितुमनी, मोहन कलिता, गोपाल, राकेश,प्रदीप बोरा, विद्याकांत, तीर्थरंजन, परेश चंद्र बरदलै, मिराजुल इस्लाम, फारूख हुसैन, मजिबुर रहमान, प्रणब कुमार दत्त, प्रणबज्योति कलिता, इनामुल इस्लाम, दिपेन शर्मा, मदन बर्मन, नृपाल बर्मन, धरनी बर्मन, कुलेन डेका, दिलजीत बर्मन, गंगाधर बर्मन और बहुत से कलाकारों ने अभिनय किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह चलचित्र 23 अप्रैल को असम के 10 सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला था परन्तु कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इसे स्थगित किया गया है। इसे कोविड स्थिति ठीक होने पर रिलीज किया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```