ओम प्रकाश तिवारी व राजेश राठी
370 लोगो को लगवाया पहला टीका
लखीमपुर। लखीमपुर मारवाड़ी युवा मंच ने गत 20 और 21 अप्रैल को शहर के मध्य स्थित वासुदेव कल्याण ट्रस्ट भवन में दो दिवसीय कोविड टीकाकरण शिविर का आयोजन कर 370 लोगो को लगवाया पहला टीका। सदैव जनकल्याण मुल्क सेवाएं प्रदान करने वाली मारवाड़ी युवा मंच की लखीमपुर शाखा द्वारा आयोजित इस टीकाकरण शिविर में कल प्रथम दिन को 150 लोगों में और आज दूसरे दिन को 220 लोगों को पहला टीका लगवा कर सरकार के इस टीकाकरण अभियान में अहम सहयोग प्रदान किया। मारवाड़ी युवा मंच के इस अभियान की लखीमपुर जिला प्रशासन, लखीमपुर स्वास्थ्य विभाग के अलावा जिले के स्थानीय लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि मारवाड़ी युवा मंच की लखीमपुर शाखा द्वारा आयोजित इस टीकाकरण शिविर में ऐसे बहुत से लोग थे जो लखीमपुर सरकारी चिकित्सालय में जनसैलाब को देखते हुए अपना पहला टीका लगाने से कतरा रहे थे जिन्होंने आज इस शिविर का लाभ उठाते हुए अपना पहला टीका लगाया। मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित इस टीकाकरण शिविर में सरकार द्वारा निर्धारित कोविड-19 से संबंधित सभी प्रोटोकॉल का विशेष रुप से ख्याल रखा गया था। इस शिविर में आने वाले सभी व्यक्तियों के मुख्य मंडल पर मास्क पहना हुआ था तथा सामाजिक दूरी बनाए रखने का विशेष ख्याल युवा मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा रखा गया था। मालूम रहेगी मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीका व टीकाकरण संबंधित अन्य सामग्रियां उपलब्ध करवाने के अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉक्टर और नर्सों की टीम भी सहयोग हेतु भेजी गई थी। मारवाड़ी युवा मंच के लखीमपुर शाखा के अध्यक्ष अनुराग चांडक ने सभी समाज बंधुओं एवं कार्यकर्ताओं को इस टीकाकरण शिविर का सफल आयोजन करवाने हेतु धन्यवाद ज्ञापन किया।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें