इन लोगों को नहीं पीना चाहिए दूध, सेहत के लिए होता है हानिकारक - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

इन लोगों को नहीं पीना चाहिए दूध, सेहत के लिए होता है हानिकारक

 


बचपन से हम यही सुनते आएं हैं कि दूध (milk) पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। यह हमारे शरीर में सभी पोषक तत्वों (nutricians) की कमी को पूरा करता है। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे की कुछ लोगों के लिए दूध पीना बहुत हानिकारक है। आज हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं। 


जिन्हें फैटी लिवर की समस्या है उन्हें दूध का सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, फैटी लीवर वाले लोगों को दूध पचाने में दिकक्त होती है। फैटी लिवर वाले लोगों के लिवर पर फैट जमा होने से सूजन बढ़ना या फाइब्रॉइड्स होने की समस्याएं हो सकती हैं।


इस समस्या से पीड़ित व्यक्ति अगर प्रोटीन युक्त डायट का सेवन करता रहे तो यह समस्याएं गंभीर रूप ले लेती हैं।


दूध प्रोटीन का महत्वपूर्ण सोर्स होता है। इसलिए फैटी लिवर की समस्या झेल रहे लोगों को दूध और दूध से बनी ज्यादातर चीजों का सेवन अवाइड करना चाहिए।


जिन्हें फैटी लिवर की समस्या होती है, उनका पेट अक्सर खराब रहता है। ऐसे लोगों को खाना खाने के दौरान पेट भरने का पता नहीं चलता। जिस वजह से ये लोग ज्यादा खाना खा लेते हैं। इससे पेट में भारीपन, गैस, अपच, आलस, थकान और वजन बढ़ने या घटने जैसी समस्याएं शुरु हो जाती है।


फैटी लीवर वाले लोगों को दही और छाछ का सेवन भी सीमित मात्रा में करना चाहिए। छाछ में हींग और जीरे का तड़का लगाकर उसका सेवन करने से फायदा होता है।


पढ़ें क्या होता है फैटी लिवर 

इसमें व्यक्ति के लिवर पर अत्यधिक मात्रा में फैट यानी वसा जमा हो जाता है। फैट जमा होने के कारण लिवर ठीक प्रकार से काम नहीं कर पाता है। लिवर के काम करने की गति जब धीमी होती है तो इसका असर पूरे शरीर के मेटाबॉलिजम पर पड़ता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```