निखिल कुमार मुन्दड़ा
होजाई। होजाई के बिमाराली गांव में आज एक 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने एक नवजात को जन्म दिया जिससे इलाके में सनसनी व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले एक साल से नाबालिग के साथ उसी गांव के युवक इमरान हुसैन उर्फ दादुली ने कथित तौर पर दुष्कर्म कर रहा था। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, होजाई थाना के भारप्राप्त अधिकारी गौतम कुमार के नेतृत्व में होजाई पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा। इस बीच, शिशु की मृत्यु हो गई।
पुलिस ने शिशु को अपने कब्जे में ले लिया और उसे नोगांव सिविल अस्पताल में अंत्य-परीक्षण (पोस्टमार्टम) के लिए भेज दिया। उधर, आरोपी फरार बताया जा रहा है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और अपराधी को पकड़ने के लिए जोरदार छानबीन शुरू कर दी है।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें