अनोज कुमार प्रजापति
रेल स्टेशन पर होगा पुलिस का पहरा
जोनाई। देश भऱ में कोरोना की दुसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुरी तरह से सतर्कता बरतने के साथ ही सरकारी दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया हैं। वहीं धेमाजी जिला के जोनाई महकमा में रेल से आने वाले सभी यात्रीयों की कोविड़ 19 की जांच अनिवार्य कर दिया गया हैं।आज जोनाई महकमाधिपति कार्यालय में रेलवे सुरक्षा बल और महकमा पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य के विभिन्न भागों से रेल द्वारा मुरकंग सेलेक रेल स्टेशन पर आने वाले यात्रीयों की कोविड़ जांच कड़ाई से करने के लिये रेल स्टेसन परिसर में पुलिस लगाई जायेगी। जिससे रेल से जोनाई आने वाले यात्रीयों की सौ प्रतिशत कोविड़ जांच हो सकेगी।इस आशय की जानकारी महकमा सुचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सौभिक भुयां ने दी हैं।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें