लखीमपुर में कोरोना का भयावह रूप - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लखीमपुर में कोरोना का भयावह रूप

 


ओम प्रकाश तिवारी व राजेश राठी

अखिल असम छात्र संगठन का रंगाली बिहू सम्मेलन स्थगित 

लखीमपुर। देश दुनिया के विभिन्न राज्य के साथ-साथ असम प्रांत के लखीमपुर जिले में भी कोरोना वायरस अपना भयावह रूप धारण कर चुका है जिस को ध्यान में रखते हुए लखीमपुर जिला छात्र संस्था द्वारा आयोजित रंगाली बिहू सम्मेलन के सदस्यों ने इस वर्ष रंगाली बिहू कार्यक्रम को स्थगित किया है। आज शाम लखीमपुर जिला छात्र संस्था के अध्यक्ष पुलक ज्योति बोरा ने अपने कार्यालय में एक संवाद मेल आयोजित कर इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि आज उद्यापन समिति द्वारा आयोजित एक सभा में यह निर्णय लिया गया था। उल्लेखनीय है कि आगामी 27, 28 और 29 अप्रैल को लखीमपुर जिला छात्र संस्था और उत्तर लखीमपुर आंचलिक छात्र संस्था के उद्योग और असम वासियों के सहयोग से इस रंगाली बिहू सम्मेलन का आयोजन किया गया था। आज के इस संवाद मेल में अखिल असम छात्र संस्था के पदाधिकारि और बिहू उद्यापन समिति के अध्यक्ष डॉ अमरेंद्र गोगोई, कार्यकारी अध्यक्ष प्राथो प्रतिमा हजारीका, इत्यादि की उपस्थिति में आसू और उद्यापन समिति ने इस बिहू सम्मेलन को स्थगित किए जाने की घोषणा करने के साथ साथ यह भी कहा कि आगामी 27 अप्रैल को केवल अपनी मातृभूमि की रक्षा हेतु वीरगति को प्राप्त होने वाले वीर शहीदों को स्मरण कर शहीदों तर्पण किया जाएगा उसके पश्चात ध्वजारोहण कर इस बार के बिहू कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस बार की बिहू उद्यापन समिति ही आगामी सन 2022 में आयोजित होने वाले रंगाली बिहू सम्मेलन के कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। छात्र नेता धनमनी दत्त ने कहा कि इस वैश्विक महामारी के संक्रमण से आम नागरिकों को संक्रमित होने से बचाने के लिए अखिल असम छात्र संगठन स्थानीय लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लोगों में सजगता लाने के लिए कार्य करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी दिनों में विभु सम्मेलन की स्मृति ग्रंथ प्रकाश किए जाने के साथ-साथ इस बिहू सम्मेलन का लेखा-जोखा आम नागरिकों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```