ओम प्रकाश तिवारी व राजेश राठी
लखीमपुर। लखीमपुर शहर के मध्य स्थित श्री श्री सीताराम जी ठाकुरबाड़ी मंदिर में आज रामनवमी उत्सव कोविड प्रोटोकॉल के तहत बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे पुष्पों से दुल्हन की भांति श्रंगार किया गया। तत्पश्चात दोपहर 11:20 बजे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्म महोत्सव के पावन अवसर पर मंदिर के पुजारी रमाकांत दीक्षित ने आरती कर प्रसाद वितरण किया। उल्लेखनीय है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के भक्तों ने आज बड़े ही सुंदर तरीके से सामाजिक दूरी बनाते हुए अपने मुख्य मंडल पर मास्क का परिधान कर अपने आराध्य प्रभु श्री राम का जन्म महोत्सव बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया। श्री राम जन्म के पावन अवसर पर मंदिर में विशेष आरती के पश्चात राम भक्तों द्वारा लगाए गए जय घोषों से मंदिर परिसर में इसके आसपास का इलाका राम नाम की गूंज से गुंजायमान हो उठा। श्री श्री सीताराम जी ठाकुरबाड़ी मंदिर कमेटी की ओर से सभी राम भक्तों को अपने आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्म महोत्सव की बधाई देने के साथ-साथ सभी राम भक्तों को कोरोनावायरस जैसी महामारी से बढ़ रहे संक्रमण के संकट को देखते हुए कोविड प्रोटोकॉल के तहत श्री राम जन्मोत्सव मनाने में सहयोग करने हेतु धन्यवाद ज्ञापन किया।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें