गुवाहाटी। मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा की सत्र 2019-21 की अंतिम कार्यकारिणी सभा तथा चुनावी साधारण सभा आज सम्पन्न हुई। मंत्रोच्चार के साथ सभा प्रारम्भ हुई। सर्वप्रथम पिछले दिनों समाज मे हुई गमी के लिए मौन रखा गया। मंत्री द्वारा पिछली सभा का प्रतिवेदन पढ़ा गया तथा पिछले 2 वर्ष में संपादित सभी कार्यक्रमो की संक्षिप्त जानकारी दी गयी। कोषाध्यक्ष ने सम्पूर्ण सत्र के आय व्यय की जानकारी सभा को दी। इसके पश्चात उपस्थित सभी सदस्यों ने पूर्णतःसफल कार्यकाल के लिए बधाई देते हुए एक मत से कंचन जी को पुनः अध्यक्ष पद को संभालने का अनुरोध किया। कोरोना की वजह से पिछली साधारण सभा को रद्द करना पड़ा था। इस कार्यकाल की प्रथम साधारण सभा मे प्रांतीय महामंत्री श्री अशोक अग्रवाल तथा प्रांतीय सलाहकार श्री पवन सिकरिया आमंत्रित थे। बिहू के अवसर पर, आयोजित बैठक में जापी तथा फुलाम गामोसा से अतिथियो का स्वागत किया गया। शाखा की तरफ से सभी कार्यकारिणी सदस्यों को मोमेंटो दिये गए। सभी सदस्यों ने अध्यक्षा का भी जापी, गामोसा तथा मोमेंटो से अभिनंदन किया। बैठक के बाद गौरजा के सिंझारे का आयोजन् हुआ। जिसमे गणगौर के कई गीत गाए गए,खेल खेले गए।अंत मे जलपान के साथ सभा समाप्ति की घोषणा हुई।





धन्यवाद राइज प्लस
जवाब देंहटाएं