नई दिल्ली। सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते विमानन कंपनियों को दो घंटे से कम समय वाली घरेलू विमान सेवाओं में खाना देने और बेचने पर रोक लगाने को कहा है।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने आज नए दिशा-निर्देश जारी किये हैं। इसके तहत बताया गया है कि विमान में कोरोना को देखते हुए भोजन व पेय पदार्थ देने के लिए किन नियमों का पालन किया जाना चाहिए।
माना जा रहा है कि खाने के लिए लोगों को मास्क हटाना पड़ता है जिसके चलते कोरोना के फैलने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे ही कुछ निर्देश कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जारी किए गए थे।
देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान डेढ़ लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। (हि.स.)





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें