ममता का दावा- 'नरेन्द्र मोदी को पता था कि सीतलकुची में चलेगी गोली' - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

ममता का दावा- 'नरेन्द्र मोदी को पता था कि सीतलकुची में चलेगी गोली'



कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर करारा जुबानी प्रहार किया। ममता ने दोहराया है कि चौथे चरण के मतदान वाले दिन कूचबिहार जिले के सीतलकुची में सुरक्षाबलों का फायरिंग करना भारतीय जनता पार्टी की साजिश का हिस्सा था। 


सोमवार को नदिया जिले के राणाघाट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सोची-समझी साजिश के तहत सीतलकुची में हिंसा कराई। उन्होंने दावा किया कि साजिश के तहत एक महिला को भेजकर उकसाया गया। उसके बाद ही सेंट्रल फोर्स ने गोली मारकर चार लोगों की हत्या कर दी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सबकुछ गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर हुआ है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी इस बारे में पूरी जानकारी थी। 


प्रदेश भाजपा के विवादित नेता राहुल सिन्हा के बयान का जिक्र करते हुए ममता ने कहा कि भाजपा के एक नेता कह रहे हैं कि और अधिक गोली मारनी चाहिए थी। इन नेताओं पर प्रतिबंध लगाने की जरूरत है। भाजपा पर तंज कसते हुए ममता ने कहा कि उनका नारा है, हरे कृष्णा हरे हरे गोली मार कर लोगों की हत्या करें। इसीलिए कह रही हूं कि भाजपा को एक भी वोट मत दीजिए। ममता ने कहा कि किसने गोली चलाई, उन सभी लोगों के नाम मैंने पता कर लिया है। पूरी घटना भी जांच कर सामने लाऊंगी।


मतदान वाले दिन सीतलकुची में गोली लगने से आनंद बर्मन नाम के 18 साल के युवक की मौत पर ममता बनर्जी के संवेदना नहीं जताए जाने वाले अमित शाह के दावे पर भी ममता ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मतदान वाले दिन एक 18 साल के राजवंशी भाई की भी गोली मार कर हत्या कर दी गई, लेकिन भाजपा उसे अपना कार्यकर्ता बता रही है और सच्चाई यह है कि अपने ही कार्यकर्ता की हत्या कर उसके नाम पर हिंदू-मुस्लिम में विभाजन की कोशिश की जा रही है। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```