इतिहास के पन्नों मेंः 14 अप्रैल. - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

इतिहास के पन्नों मेंः 14 अप्रैल.


दुनिया के इतिहास में 14 अप्रैल के नाम कई अहम घटनाएं दर्ज हैं। इस दिन संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म हुआ। यही वह तारीख है, जब एक घटना से पूरा अमेरिका सन्न रह गया था। अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को गोली मार दी गयी थी, अगले दिन उनका निधन हो गया। इसी दिन सोवियत संघ ने जेनेवा में समझौते पर हस्ताक्षर कर अफगानिस्तान से अपनी फौज वापस बुलाने को लेकर सहमति दी।

डॉ.अंबेडकर का जन्मः 14 अप्रैल 1891 को  डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म हुआ। महू में सूबेदार रामजी शकपाल एवं भीमाबाई की संतान के रूप में उनका जन्म हुआ था। अमेरिका के कोलंबिया विवि में उन्होंने राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थनीति का गहन अध्ययन किया। आगे चलकर वे न केवल भारतीय संविधान के शिल्पी  बने बल्कि समाज के निर्बल, जरूरतमंद और उपेक्षित समाज के मसीहा के तौर पर उभरे। 1990 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से उन्हें सम्मानित किया गया। डॉ. अंबेडकर ने कहा था कि 'वर्गहीन समाज बनाने से पहले उसे जाति विहीन बनाना होगा। समाजवाद के बिना दलित-उपेक्षित इंसानों की आर्थिक मुक्ति संभव नहीं।' 

सन्न रह गया था अमेरिकाः 14 अप्रैल 1865 को अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को गोली मारी गयी। उनपर यह अप्रत्याशित हमला उस समय हुआ, जब वे वॉशिंगटन के 'फोर्ड थियेटर' में 'आवर अमेरिकन कजिन' नाटक देख रहे थे। रात तकरीबन सवा दस बजे जॉन वाइक्स बूथ नामक हमलावर ने लिंकन के सिर में पीछे से गोली मारी और घटनास्थल से फरार हो गया। हमले में बुरी तरह से घायल लिंकन का अगली सुबह निधन हो गया। हमलावर को दस दिनों बाद अमेरिकी सैनिकों ने एक मुठभेड़ में मार गिराया।

अन्य अहम घटनाएंः

1563- सिख गुरु अर्जन देव जी का जन्म।

1659- दिल्ली की हुकूमत के लिए लड़ी गयी लड़ाई में औरंगजेब ने देवराई में दारा शिकोह को शिकस्त दी।

1912- ब्रिटेन का आलीशान पोत टाइटैनिक हिमखंड से टकराकर डूबा।

1944- गोला-बारूद से भरे पोत में बंबई की विक्टोरिया गोदी में विस्फोट, 1200 लोगों की मौत।

1962- भारत रत्न से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय अभियंत्रक एम. विश्वेश्वरैया का निधन।

1988- सोवियत संघ ने अमेरिका, पाकिस्तान व अफगानिस्तान के साथ जेनेवा में समझौता कर अफगानिस्तान से अपनी फौज की वापसी को सहमति दी।

1989- कैप्टन रंजन रॉय व उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट कमांडर रुपाली रॉय ने मारुति कार से दुनिया का चक्कर लगाने के अपने अभियान की शुरुआत की।

2008- भारत के कोलकाता और बांग्लादेश के ढाका के बीच 1965 के बाद पहली बार यात्री रेल सेवा की शुरुआत।

2014- आतंकी संगठन बोको हरम ने नाइजीरिया में चिबोक स्थित एक बोर्डिंग स्कूल से 275 लड़कियों का अपहरण कर लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```