रविन्द्र तोदी
धुबड़ी। धुबड़ी कैन्द्रिय रंगाली बिहु उद्यापन समिति के तत्वावधान में धुबड़ी में भी व्यापक स्तर पर बिहु उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। तथा स्थानिय राजा प्रभात चंद्र बरुआ खेल मैदान में 72वें बिहु उत्सव के लिए व्यापक प्रस्तुति चल रही है। समिति के सचिव सिमुल सरकार ने बताया कि कोरोना महामारी के वर्तमान हालातों को देखते हुए इस बार बिहु उत्सव का तीन दिन के बजाय एक दिवसीय कार्यसुची के साथ पालन किया जा रहा है। तथा आयोजन के जरिए कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर भी लोगों में बड़े पैमाने पर जागरूकता फैलाने का भी प्रयास किया जा रहा है। उद्यापन समिति ने सभी से कोविड प्रोटोकॉल को मानकर उतस्व में भाग लेने का आह्वान किया है।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें