गुवाहाटी। गुवाहाटी के अस्पतालों में होम्योपैथिक डॉक्टर फर्जी एलोपैथिक डिग्री लेकर लोगों को चिकित्सा प्रदान कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने दो डॉक्टरों गिरफ्तार किया है। ।
गुवाहाटी पुलिस कमिश्नर मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने गुरुवार को बताया है कि 19 अप्रैल को डॉक्टर सुजीत बर्धन द्वारा एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी जो श्रीमंत शंकरदेव यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस के रजिस्टर्ड हैं।
उन्होंने शिकायत दर्ज कराया था कि डॉक्टर ऋषिकेश भुइंया और मनोरंजन राय होम्योपैथिक के डॉक्टर हैं। लेकिन फर्जी एमबीबीएस की डिग्री लेकर एलोपैथिक की चिकित्सा प्रदान कर रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी और क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में भांगगढ़ थाने में केस नंबर 201/2021 धारा 420/468/ 471 आईपीसी के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों डॉक्टरों से पूछताछ की जा रही है। (हि.स.)





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें