अरुणा अग्रवाल
रंगिया। शहर को कोरोना के संक्रमण से बचाव के प्रयास स्वरूप आज रंगिया के महकमाधिपति स्वप्निल पाल के निर्देशानुसार रंगिया पौर सभा के कार्यकारी अधिकारी तथा रंगिया महकमा के सहकारी आयुक्त चंपक डेका और रंगिया पौरसभा के कार्यवाही अभियन्ता बसंत डेका के नेतृत्व में शहर के विभिन्न स्थानों को सेनिटाइज कर शहर में सेनिटाइजेशन अभियान प्रारंभ किया गया। इसके साथ ही कोरोना के संक्रमण से बचाव को लेकर राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों की आम जनता के बीच घोषणा की गई।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें