असम की जनता के कल्याण और समृद्धि के लिए काम करेगी भाजपाः शाह - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम की जनता के कल्याण और समृद्धि के लिए काम करेगी भाजपाः शाह

 


नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने असम में पार्टी को मिली जीत पर बधाई देते हुए राज्य की जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पूरी लगन से असम में अपनी कल्याणकारी नीतियों से लोगों के जीवन स्तर को उठाने और जनता की समृद्धि के लिए काम करेगी।


शाह ने रविवार को ट्वीट कर कहा, “शांति, सुशासन व विकास की राजनीति को पुनः चुनने के लिए असम की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पूरी लगन से असम में अपनी कल्याणकारी नीतियों से लोगों के जीवनस्तर को उठाने व उनकी सुरक्षा और समृद्धि के लिए निरंतर कटिबद्ध रहेगी।”


शाह ने आगे कहा, “इस भव्य जीत पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष रणजीत कुमार दास, मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, और हिमंता बिस्वास व सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि मोदी व नड्डा के नेतृत्व में प्रदेश के सब कार्यकर्ता व हमारे सहयोगी असम के विकास के लिए ऐसे ही प्रयासरत रहेंगे।”


उल्लेखनीय है कि असम में भाजपा अपनी सत्ता बचाने में सफल रही है और पार्टी ने विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया है। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```