पूजा माहेश्वरी
भाजपा मित्रदल को 3 और कांग्रेस महाजोट को 5 सीटें मिली
रोहा सीट भाजपा मित्रदल के हाथ से गई
नगांव। जिला के 8 विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के शेष में भाजपा नेतृत्व वाले मित्रदल को 3,सीट मिली है जबकि कांग्रेस नेतृत्व वाले महाजोट को पांच सीट पर जीत मिली है। भाजपा के वर्तमान विधायक व नगांव सदर के उम्मीदवार रूपक शर्मा, कलियाबर के उम्मीदवार व अगप के नेता केशव महंत, कांग्रेस के नेता व सामागुडी के उम्मीदवार रकीबुल हुसैन ,रुपहीहाट के उम्मीदवार व कांग्रेस के नेता नुरुल हुद्दा ,धिंग क्षेत्र के उम्मीदवार व एआईयूडीएफ के नेता आमिनुल इस्लाम ,बटद्रवा की उम्मीदवार व कांग्रेस की नेता शिवमनी बोरा, रोहा क्षेत्र के उम्मीदवार व कांग्रेस नेता शशीकांत दास और बढहमपुर क्षेत्र के उम्मीदवार व भाजपा नेता जीतू गोस्वामी ने अपनी अपनी सीट जीत ली है। इस प्रकार नगांव जिले की 8 सीटों में से भाजपा मित्रदल को तीन व कांग्रेस महाजोट को 5 सीटें मिली हैं। भाजपा मित्रदल को इस बार के चुनाव में रोहा की सीट गवानी पड़ी ।सामागुडी में कांग्रेस के रकीबुल हुसैन को 80054 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा के अनिल सैकिया को 54319 मत मिले। इस प्रकार कांग्रेस के रकीबुल हुसैन 25735 मतों से विजयी हुए। इस सीट से श्री हुसैन पांचवी बार जीत कर विधानसभा पहुंचे हैं।कलियाबर सीट से अगप के उम्मीदवार केशव महंत ने 72043 मत प्राप्त किए हैं जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रशांत सैकिया को 44026 मत मिले है । इस प्रकार अगप के केशव महंत 28020 मतों से चुनाव जीत गए हैं। श्री महंत चौथी बार कलियाबर सीट से विधायक चुने गए हैं।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें