'​यास​' का असर केरल में भी, पांच नावें पलटने से ​मछुआ​रे लापता - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

'​यास​' का असर केरल में भी, पांच नावें पलटने से ​मछुआ​रे लापता

 


नई दिल्ली। ​बंगाल की खाड़ी में ​बने चक्रवाती तूफान ​'यास​' का असर ​हाल ही में ​अरब सागर ​में उठे 'ताउते' से प्रभावित क्षेत्रों में भी दिख रहा है​​​। ​​​​​​​​केरल के कई हिस्सों में ​भी ​तेज बारिश और तूफान की स्थिति बनी हुई है​​।​​ खराब मौसम और तेज आंधी के बीच ​विझिंजम, ​​त्रिवेंद्रम के तट से​ दूर कई नावें समुद्र में डूब गईं हैं जिसमें सवार ​​​मछुआ​रे भी लापता हो गए हैं​। ​इंडियन कोस्ट गार्ड ने ​खोज और बचाव कार्य​ शुरू करके ​6 ​​मछुआरों को बचा​ लिया है​​​।​ कोस्ट गार्ड ने अपने विमानों, ​इंटरसेप्टर क्राफ्ट​ और जहाजों को इस अभियान में लगाया है​​​​। ​​  ​​​


​बंगाल की खाड़ी में ​इससे पहले भी ​लगातार​ चक्रवात आते रहे हैं लेकिन​ समुद्र का पानी गर्म होने से सबसे बड़ा बदलाव अरब सागर में हुआ है​​​​।​ ​इसी माह अरब सागर में आये ​​चक्रवात 'ताउते' ​ने केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, दमन-दीव में कहर ढहाया​​।​ केरल के ​पांच जिलों में तेज बारिश और तूफान की स्थिति बनी​​।​ महाराष्ट्र-गुजरात में ​काफी ​नुकसान हुआ और आम लोगों की जान गई​​​। अरब सागर में नावों के फंस जाने से भी दर्जनों लोगों​ ​​की मौत हो गई​​​।​ अब बंगाल की खाड़ी से आए ​चक्रवात यास ने ​भले ही ​ओडिशा​ और बंगाल में खौफ का माहौल बनाया हुआ है​​​ लेकिन केरल के कई हिस्सों में ​​भी तेज बारिश और तूफान की स्थिति बनी हुई है​​।​ मछुआरों को क्षेत्र में पानी से दूर रहने की चेतावनी दी गई है​​।​​​

​​​​

​केरल के तटों पर ​गहरे समुद्र ​से ​मछुआरों को वापस ​बुला लिया गया है।​​ ​इसके बावजूद ​​खराब मौसम और तेज आंधी के बीच विझिंजम, ​​त्रिवेंद्रम के तट से​ दूर 25 मई की रात को मछली पकड़ने वाली 5 छोटी नावें समुद्र में पलट गईं​। ​​इन नावों में सवार ​​​मछुआ​रे भी लापता हो गए हैं​। ​इंडियन कोस्ट गार्ड ने ​खोज और बचाव कार्य​ शुरू करके ​​पलटी हुई नावों से ​​6 ​​मछुआरों को बचाया​ है​।​ ​एक मछुआरे को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी ​लापता मछुआरों की खोज के लिए ​​​आईसीजी ​के ​डोर्नियर विमान विझिंजम क्षेत्र में उड़ान भर ​रहे हैं​।​ ​अब इस अभियान में ​​​इंटरसेप्टर क्राफ्ट​ ​​सी-441 और सी-427 ​के साथ आईसीजी ​का ​जहाज अभिनव​ भी शामिल हो ​गया है​​​​​। (हि.स.)​​​​

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```