अमित नागोरी
गोलाघाट। मारवाड़ी युवा मंच की बोकाखात शाखा को स्थानिय विधायक एवं कृषि मंत्री श्री अतुल बोरा के सहयोग से नुमालीगढ़ ऑयल रिफाइनरी के कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) फण्ड के तहत एक एम्बुलेंस (फॉर्स ट्रेवलर) का अनुदान मिला। बोकाखात शाखा की ओर से वरिष्ठ सदस्य व पूर्व प्रांतिय उपाध्यक्ष (मंडल ग) श्रवण गोयनका ने एम्बुलेंस जिम्मे में ली। प्रांतीय स्थायी प्रकल्प के संयोजक प्रभात निमोदीया, शाखा अध्यक्ष विकाश गौतम, सचिव संतोष मोर, उपाध्यक्ष नितिन जालान, कोषाध्यक्ष निखिल चौधरी, सह सचिव गौतम निमोदीया व अभिषेक अग्रवाल तथा तुषार अग्रवाल इस ऐतहासिक छण के गवाह बने। मालूम हो बोकाखात मारवाड़ी युवा मंच जनहित में बेहतरीन कार्य कर रही है। अध्यक्ष विकास गौतम और सचिव संतोष मोर ने शाखा की और से तहे दिल से सम्मानीय विधायक एवं कृषि मंत्री अतुल बोरा और नुमालीगढ़ रिफाइनरी के पदाधिकारियों तथा बोकाखत प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापन किया है।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें