पूजा माहेश्वरी
नगांव। जिला पुलिस अधीक्षक आनंद मिश्रा के नेतृत्व में कल पुलिस ने रुपहीहाट स्थित सुपारी फैक्ट्री में छापेमारी कर करोड़ की चिकनी सुपारी जब्त की है । साथ ही पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया गया जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। बर्मिज सुपारी का स्टोक रखने और सुपारी सेंडिकेट चलने के आरोप में नगांव जिला पुलिस अधीक्षक आनंद मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस दल ने रुपहीहाट में अभियान चलाया। एक दर्जन फैक्ट्रियों में यह अभियान चलाया गया। क्षेत्र में तामुल फैक्ट्री के नाम पर बर्मिंज सुपारी का करोबार चलने का आरोप लगाया जा रहा था । साथ ही एक ऐसी गैस का इस्तेमाल इन सुपारी फैक्ट्री में किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है जो गैस प्रतिबंधित है और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इस दुर्गन्ध के चलते क्षेत्र के लोगों में कई तरह की बिमारियां फैल रही थी। साथ ही आय-कर की बड़ी चोरी होने का आरोप भी उढ रहा था।दुसरी ओर लवर असम, ऊपरी असम, सिलचर और करीमगंज से तामुल व चिकनी सुपारी की बड़े पैमाने पर आपूर्ति होती है रुपहीहाट में । तामुल में प्रतिबंधित गैस या एसेंस मिला कर चिकनी सुपारी के रूप में तैयार किए जाने का आरोप इस क्षेत्र की फैक्ट्रियों पर पहले से ही उढता आ रहा हैं । इस क्षेत्र के फैक्ट्री मालिक सुपारी सेंडिकेट बना कर करोड़ों का कारोबार करते आ रहे हैं ।इधर पुलिस ने पुछताछ के लिए कोचगांव के अब्दुल हाशिम और अब्दुल कादिर नामक दो तामुल फैक्ट्री के मालिक को हिरासत में लिया और बाद में इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया । इसके अतिरिक्त इस व्यवसाय से जुड़े होने के आरोप में फकर उद्दीन और नवी हुसैन दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है । क्षेत्र की कम से कम 50 तामुल फैक्ट्री के मालिक गिरफ्तारी की डर से फरार हो गए हैं । कई फैक्ट्रियों के आगे पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है । इधर सिराजुल इस्लाम नामक एक तामुल फैक्ट्री में अभियान चला कर पुलिस ने आज सुबह 510 बोरी चिकनी सुपारी जब्त की है । इसके अतिरिक्त दंडाधिकारी की उपस्थिति में फैक्ट्री और गोदाम को सील कर दिया गया है ।हबिवुर रहमान नामक व्यापारी की फैक्ट्री से 365 बोरी चिकनी सुपारी ,खाइरुल इस्लाम नामक व्यापारी की फैक्ट्री से 952 बोरी चिकनी सुपारी जब्त की गई है ।जिन बोरियों में सुपारी जब्त की गई है वो बंगलादेश की बोरियां बताई गई है ।माना जा रहा है कि इन सुपारी कारोबारियों के तार बंगलादेश से जुड़े है अन्यथा बंगलादेश की बोरियां कहां से आई यह छानबीन का विषय है । पुलिस इस मामले की गंभीरता से छानबीन में जुट गई है। इधर रुपही तीन आली के आफसर चौधरी नामक व्यक्ति की गोदाम से 151 बोरी आबुल कलाम की गोदाम से 272 बोरी ,मुजीबुर रहमान की गोदाम से 200 बोरी चिकनी सुपारी पुलिस ने जब्त की है। एक अनुमान के मुताबिक जब्त की गई चिकनी सुपारी का मूल्य दस करोड़ के लगभग है ।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें