पूजा माहेश्वरी
नगांव। विश्व पर्यावरण दिवस आज पूरे जिले में मनाया गया। मिली जानकारी के अनुसार कंदली पीआरएफ रेंज में करीब 650 हेक्टेयर जमीन पर बनानी करण परिकल्पना के स्वरूप आज प्रथम पर्याय में करीब 35 हेक्टयर जमीन पर वृक्षारोपण का शुभारंभ किया गया। वन विभाग की सहयोगिता के साथ वृक्षारोपण कार्य आयोजित किया गया और इस वृक्षारोपण कार्य में आगामी दिनों में इसके हरियाली करण करने के लिए सक्षम होने की बात कही गई है। इस कार्यक्रम में बढ़मपुर के विधायक जीतू गोस्वामी, राज्य के वन विभाग के अतिरिक्त पीसीसीएफ द्वय एम.के. यादव व सूर्य नारायण नगांव के डीएफओ वसंतम बी, वाइल्ड लाइफ के डीएफओ अरुण विग्नेश और नगांव के एसपी आनंद मिश्रा भी उपस्थित थे। इधर दूसरी ओर सदर विधायक रूपक शर्मा ने भी आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर मोतीराम बोरा गर्ल्स स्कूल के पास, मोनालिसा होटल के पास और लाउखोवा रोड में तथा कच्चा आली में पौधारोपण किया इसके अलावे सदौ असम ग्राम्य पुथिभराल संस्था ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अपने मुख्यालय के बगल में स्थित नेताजी विद्यापीठ में अतिथि के द्वारा पौधारोपण किया। जिसमें संस्था के लगभग सभी पदाधिकारीगण उपस्थित थे। अंत में विद्यालय के छात्रों में मास्क, सैनिटाइजर व खाद्य सामग्री वितरित की गई । उधर हैबरगांव मारवाड़ी हिंदी हाई स्कूल के परिसर में भी पर्यावरण दिवस के मौके पर कई पौधारोपण किए गए जिसमें विद्यालय के प्रधान किशोर देव, अतिथि कर अधीक्षक रामलाल चौहान, वरिष्ठ नागरिक रामप्रसाद खेतान आदि उपस्थित थे। इधर बढ़मपुर के नौवीं एपीबीएन कैंप परिसर में बटालियन के अधिनायक मानवेंद्र जी के नेतृत्व में करीब 2000 पौधरोपण किया गया।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें