गुवाहाटी। नॉर्थ ईस्ट इलेक्ट्रिकल मर्चेंट एसोसिएशन ने फैंसी बाजार में अपना प्रथम रक्तदान शिविर आयोजित किया। इसमें गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज की सहभागिता रही। नॉर्थ ईस्ट इलेक्ट्रिकल मर्चेंट एसोसिएशन इलेक्ट्रिक व्यापारियों की एक संस्था है जो समय समय पर सामाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता रखती है इसी कार्यक्रमों की कड़ी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।आज के कार्यक्रम मे शुभारंभ विजय अग्रवाल व उपाध्यक्ष विजय सुराणा, मंत्री सौरव बोथरा, कोषाध्यक्ष पन्नालाल नाहटा व सभी कार्यकारिणी सदस्यों का सहयोग रहा। इस कार्यक्रम में अच्छी संख्या में रक्तदान किया गौरतलब है इसमें तीन युगल जोड़े ने रक्तदान किया सभी रक्त दाताओं को फुलाम गमछा प्रशस्ति पत्र वह एक फ्लावर पोट देकर सम्मानित किया गया। हम को सफल बनाने में सभी नीमा के सदस्यों का सहयोग रहा इस कोविड-19 की विषम परिस्थिति में रक्तदान शिविर आयोजित करना अपने आप में एक अनूठी पहल है नॉर्थ ईस्ट इलेक्ट्रिकल मर्चेंट एसोसिएशन सामाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता जताती है और जताती रहेगी इस कार्यक्रम में हैवेल्स इंडिया लिमिटेड के अक्षय कुमार साहू, कलर्स कंपनी के प्रभात चांडक, के ई आई के शंकर वर्मा,एच पी एल के मनोज दत्ता की उपस्थिति रही। उल्लेखनीय है कि संस्था ने अभी जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन की व्यवस्था की थी। इस कार्यक्रम को समाज में काफी सराहा गया। इस आशय की जानकारी कार्यक्रम संयोजक मनीष सिंघी द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें