गुवाहाटी। इस वर्ष पर्यावरण दिवस पर संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण संवर्धन को मुख्य बिन्दु बनाया। संयुक्त राष्ट्र द्वारा अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए गए। जेसीआई गुवाहाटी अचीवर्स ने भी 5 जून को संयुक्त राष्ट्र के इन सिद्धांतों को मानते हुए पर्यावरण दिवस मनाया। संस्था द्वारा पौधारोपण व किचन व टेरेस गार्डनींग पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जोन 25 के क्षेत्रीय कार्यक्रम निदेशक सुमित झावर ने किया। जेसीआई गुवाहाटी अचीवर्स के अध्यक्ष जेसी कृष्णा मेमानी अपनी जुझारू टीम के साथ सुबह 8 बजे कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित थे। कार्यक्रम संयोजक रंजन अग्रवाल ने 150 ओरेगानो के पौधों की व्यवस्था की। यह पौधे सभी सदस्यों एवं अतिथियों को दिए गए। प्रशिक्षण शिविर भी संयोजक के द्वारा ही संचालित किया गया। पर्यावरण पर जागरूकता को नजर में रखते हुए इन पौधों का वितरण किया गया। शिविर में प्रशिक्षक सुमन बुधिया ने 60 लोगों को पेड़ पौधे की महत्वता पर प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था जैसी सिद्धार्थ खेतावत ने संभाल रखी थी। कार्यक्रम में प्रदीप गुप्ता, राहुल जैन, निखिल अग्रवाल, श्रेया अग्रवाल, मंत्री सुमित पोद्दार, कोषाध्यक्ष रूपेश नाहटा, कार्यक्रम संयोजक रंजन अग्रवाल, प्रतीक मित्तल, मनीष चौधरी, विनय चौधरी, अशोक गोयल, तरुण मोर, निधि अग्रवाल, सिद्धार्थ खेतावत, आशीष जालान, सरोज तिवारी, जय किशन अजीतसरिया, ऋषभ जैन, मृदुल डेका व मुकेश अग्रवाल मौजूद थे।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें