पूजा माहेश्वरी
प्रर्दशन में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने भाग लिया
नगांव। इन दिनों बढ़ रहे पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य और अत्यावश्यक सामग्रियों के मूल्यवृद्धि को लेकर के आज कांग्रेस नगांव जिला समिति की ओर से विभिन्न पेट्रोल पंप केसामने धरना दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार क्रमवार रुप से बढ रहे पेट्रोलीयम सामग्री मूल्यवृद्धि के विरोध में आज नगांव जिला कांग्रेस दल ने एक विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम किया। आज नगांव जिला कांग्रेस के सौजन्य से नगांव शहर के शहीद भवन के पास पेट्रोल पंप के सामने पेट्रोल डिजल की मूल्यवृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने धरना कार्यक्रम पालन किया। इस विरोध रैली में नगांव जिला कांग्रेस अध्यक्ष तपन शर्मा, सासंद प्रद्युत बरदलै, पूर्व मंत्री व सामागुडी के विधायक रकीबुल हुसैन, बटद्रवा की विधायक शिवामणि बोरा तथा रोहा के विधायक शशिकांत दास,कांग्रेस नेता सुरेश बोरा सहित अनेक कांग्रेस नेताओं ने हिस्सा लिया। सांसद प्रद्युत बरदले ने कहा कि भाजपा सरकार पेट्रोलियम सामग्रियों पर 260% टैक्स लगा दी है जिससे आम लोगों की कमर टूट गई है और सभी चीजों का मूल्य बढ़ रहा है यह बहुत ही अमानवीय कार्य है। प्रर्दशनकारियों ने विभिन्न प्रकार की सरकार विरोधी नारेबाजी कर माहौल में गर्मी ला दिया। प्रर्दशनकारियों ने पेट्रोल डीजल के मूल्य में दिनों दिन हो रहे बढोतरी हेतु केन्द्रीय सरकार व राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की तथा अति शीघ्र ही पेट्रोल डीजल की मूल्य कम करने की मांग की।इसके साथ ही अत्यावश्यक सामग्रियों की वृद्धि पर भी कांग्रेस ने राज्य के भाजपा ने सरकार को घेरा और कहा कि सरकार अगर इस पर ध्यान नहीं देगी तो आने वाले वक्त में सही समय पर जनता इसका जवाब देगी। इस पर पूर्व मंत्री रकीबुल हुसैन मीडिया से मुखातिब होकर के अपने विचार को भी प्रकट किया। दूसरी ओर रूपहीहाट ब्लॉक कांग्रेस की ओर से भी रुपहीहाट में विधायक नुरुल हुदा के नेतृत्व में आज वहां के एक पेट्रोल पंप के सामने धरना दिया गया जिसमें विधायक हुदा ने मूल्य वृद्धि के कारण हो रही समस्याओं का जिक्र करते हुए सरकार को इस पर लगाम लगने की बात कही। सामागुडी बाजिया गांव ब्लॉक कांग्रेस की ओर से भी तथा अन्य ब्लॉक कांग्रेस की ओर से भी यह विरोध दर्ज किया गया।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें