गुवाहाटी। फैंसी बाजार एसआरसीबी रोड स्थित पहाड़िया सदन के द्वितीय तले के हेमंत कलेक्शन नामक एक प्रतिष्ठान में शार्ट सर्किट द्वारा आग लगने से बडी घटना होते-होते टल गई। प्रतिष्ठान से धुआं निकलते देख स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। घटनास्थल पर दमकल की दो गाड़ियों ने आकर स्थिति पर 10 मिनट के अंदर ही काबू पा लिया। जिसके चलते एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें