गोलाघाट जिला उपायुक्त का सीमावर्ती अंचल का परिदर्शन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गोलाघाट जिला उपायुक्त का सीमावर्ती अंचल का परिदर्शन

 


अमित नागोरी

चाय बागान के दैनिक कुल जनसंख्या के 3 दशमिक प्रतिशत परीक्षा नही करने पर कॉन्टैमेंट ज़ोन के रूप में घोषणा: जिला उपायुक्त 

गोलाघाट। गोलाघाट के उपायुक्त मानवेंद्र प्रताप सिंह ने सीमा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और सीआरपीएफ के विभिन्न पहलुओं का निरीक्षण करने के लिए असम-नागालैंड सीमा पर मेरापानी, कलाजान और अन्य क्षेत्रों का दौरा किया । साथ ही सीमावर्ती सी आर पी एफ के शिविर में एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया। 


सेक्टर कमांडर और डी-सेक्टर के सीमा मजिस्ट्रेट ने क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रों के साथ-साथ सीमा पर उत्पन्न होने वाली विभिन्न कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में जिला उपायुक्त को जानकारी दी। उपायुक्त के साथ सीमा निरीक्षण के दौरान सीआरपीएफ 142 बटालियन के सेकेंड इन कमांड, सीमावर्ती सी और डी सेक्टर कमांडर, सीमा पुलिस उपाधीक्षक, डी सेक्टर बॉर्डर मजिस्ट्रेट और मेरापानी थाना प्रभारी मौजूद थे । इसके बाद विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मेरापानी कैंप में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद जिला उपायुक्त ने कासोमारी आदर्श चिकित्सालय का परिदर्शन किया। 


जिला उपायुक्त ने अस्पताल में चिकित्सकों और नर्सों की उपस्थिति में रोगी पंजीकरण आदि की जांच की और क़ई मरीजों की फोन कर खबर ली। इस दौरान उपायुक्त ने चिकित्सालय के रसोई का दौरा भी किया और सभी हाल जाने । इसके बाद दोयांग चाय बागान के टीकाकरण और परीक्षा केंद्र का दौरा कर कोविड प्रोटोकॉल की समीक्षा की। जिला उपायुक्त ने बगान के प्रबन्धको को चाय बागान के दैनिक कुल जनसंख्या के 3 दशमिक प्रतिशत के कोविड परीक्षा नही करने पर कॉन्टैमेंट ज़ोन के रूप में घोषणा की चेतावनी दी। इसके बाद जिला उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ बैठक में भाग लिया। 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```