अमित नागोरी
गोलाघाट। डोईग्रुंग के ज्योति एकेडमी ग्लोबल के छात्रों ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वस्तुतः भाग लिया। इसमें कक्षा नर्सरी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। ज्ञात हो कि छात्रों को विभिन्न गतिविधियों को करने के लिए कहा गया था जिसमें वृक्षारोपण, ड्राइंग, पोस्टर बनाना, निबंध, स्लोगन लेखन और अन्य शामिल थे। ऐसे में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर इसमें भाग लिया। अमन खेतान प्रोजेक्ट इंचार्ज रहे। नबजीत फुकन निदेशक और एमडी पूनम सोनोवाल फुकन ने कहा कि ज्योति एकेडमी ग्लोबल के छात्रों में सच्ची प्रतिभा है, यहां तक कि महामारी में भी उन्होंने यह सीख देने की कोशिश की है कि हमारा पर्यावरण क्यों महत्वपूर्ण है।












कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें