अरुणा अग्रवाल
रंगिया। रंगिया का प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठान एच एंड के इंडिया प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से तथा स्थानीय अग्रणी गैर-सरकारी संगठन गरीब नंदन जनकल्याण समिति की पहल पर आज रंगिया महकमा के अंतर्गत विशेष रूप से सक्षम कई लोगों को सहायता प्रदान की गयी। इस मौके पर प्रतिष्ठान के चीफ हेमंत कलिता ने बताया कि इन लोगों को की सहायता करने से उन्हें खुशी महसूस हो रही है। वहीं गरीब नंदन जनकल्याण समिति के अध्यक्ष बिपुल कलिता ने बताया कि वर्तमान विशेष रूप से सक्षम लोगों में से अभी भी लगभग 60 प्रतिशत लोग सरकारी पेंशन से बंचित है। इसके लिए उन्होंने राज्य के समाज कल्याण विभाग के मंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि मंत्री इन वंचित विशेष रूप से सक्षम लोगों पर विशेष ध्यान दे ताकि उन्हें भीख मांगने का सहारा न लेना पड़े।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें