अरुणा अग्रवाल
रंगिया। गोरेश्वर को जोड़ने वाली सड़क का एक बड़ा हिस्सा बाढ़ से बह जाने के कारण इन दोनों अंचल के बीच आवागमन बंद हो गया है। धेपरगाँव के पास सड़क का यह महत्वपूर्ण हिस्सा गत रात्रि बाढ़ में बह गयी जिससे लोगों के बीच हाहाकार की स्थिति पैदा हो गयी है, परंतु सरकार अथवा महकमा प्रशासन की ओर से अभीतक इसकी कोई उचित व्यवस्था नही की गयी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित इस पथ में अब कहीं थोड़ा पानी भरा है तो कही कमर तक। जिसके चलते अंचल के लोग मौत बीच भी इस पथ से आवागमन करने के लिए मजबूर हैं। अंचल के लोगों ने सरकार तथा प्रशासन से सड़क की इस खस्ता हालत के लिए नौका उपलब्ध कराने की अपील की है।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें