गुवाहाटी। जेसीआई कामरूप एलीट के सदस्यों ने अध्यक्ष गूंजन हरलालका के नेतृत्व में श्री दिगंबर जैन विद्यालय में पीने के पानी की मशीन दान में दी। यह मशीन श्रीमती संतोष सेठी ने अपने पति स्वर्गीय राजकुमार सेठी की स्मृति में प्रायोजक की थी। उक्त मशीन स्कूल की प्राचार्या श्रीमती रश्मि जैन को सौंपी गई। इस कार्यक्रम में हमारे जेडडी कार्यक्रम जेसी सुमित झंवर और एसडीजेवाईएफ के कार्यकारी अध्यक्ष बिकाश बिनायक्या उपस्थित थे। इस परियोजना में जेसीआई ईलीट के सदस्यों जेसी शरद जैन, जेसी विकास पाटनी, जेसी मुस्कान जैन और जेसी मनोज जैन की उपस्थिति और सहयोग रहा। जेसीआई ईलीट के सचिव रोमित जैन ने सभी सहयोगियों को धन्यवाद दिया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें