गुवाहाटी। गुवाहाटी के जू रोड़ स्तिथ शंकरदेव शिशु निकेतन स्कूल में राइजड के सहयोग से माहेश्वरी सभा और युवा ट्रस्ट के सयुंक्त तत्वाधान में निःशुल्क वेक्सिन शिविर का लगातार दूसरे दिन भी कार्यक्रम जारी रहा। माहेश्वरी सभा की ओर से प्रभात चाण्डक, श्रीभगवान लाहोटी, पुर्वोत्तर प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के मंत्री महावीर चाण्डक, पुर्वोत्तर युवा संगठन के निवर्तमान अध्यक्ष सन्दीप राठी, देवेश मुंदड़ा, राजेश सोनी, रामेश्वर तापड़िया, युवा संगठन के पूर्व अध्यक्ष मनीष बियानी, पूर्व मंत्री प्रदीप मुंदड़ा आदि शिविर में आए और निःस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं दी। युवा संगठन के अध्यक्ष आदित्य मुंदड़ा और मंत्री कमल मुंदड़ा ने बताया की शिविर में कोविड प्रटोकोल का पूरा ध्यान रखा जाता है। माहेश्वरी युवा संगठन के निवर्तमान अध्यक्ष नितिन माहेश्वरी ने बताया की शंकरदेव शिशु निकेतन स्कूल के प्रशासन ने भी कैम्प में पूर्ण सहयोग दिया है। सभी के सहयोग से व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। दूसरे दिन के कैंप में 165 लोगों को टीका लगाया गया। युवा संगठन के मंत्री मंत्री कमल ने कहा कि 18 वर्ष से ऊपर के लोग जिनको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने में दिक्कत हो रही है उनको हमारे कार्यकर्ता की एक टीम रजिस्ट्रेशन में सहयोग कर रही है।
पुर्वोत्तर प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के मंत्री महावीर चाण्डक ने इस शिविर के माध्यम से गुवाहाटी युवा संगठन के सदस्यों की सेवा भाव को प्रेरणादायक बताया। इस शिविर में मनोज चाण्डक, प्रवीन फलोड, मनोज लाहोटी, अमित मल, कैलाश चितलांगिया, जीतू राठी, नागेंद्र भट्टड़, राघव बाहेती, रमेश सारड़ा, शिवरतन सोनी, मनोज डागा, नारायण जाजू, अनिल लखोटिया और नारायण करवा सहित संगठन के सभी कार्यकर्ता वेकिसन शिविर में अपनी सेवाएं दे रहे है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें