गुवाहाटी। उल्लास महिला समिति ने भरूलुमुख थाना में कर्मरत पुलिस कर्मियों के बीच भाप लेने की मशीनें वितरित की। थाना प्रभारी प्रांजल बरूआ ने इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि समिति को आगे भी इसी तरह समाज सेवा के कार्य करते रहने चाहिए। पुलिस-प्रशासन का सहयोग हमेशा मिलता रहेगा। इसके अलावा समिति की सदस्यों ने मारवाड़ी हास्पिटल के पास और कालापहाड़ में भी भाप लेने की मशीन जरूरतमंदों के बीच वितरित की। अध्यक्ष अमराव बोथरा ने बताया कि उनकी टीम हमेशा जनसेवा के लिए तत्पर रहती हैं। कोषाध्यक्ष राजश्री दुगड़ ने बताया कि समाज सेवा के कार्य कर सभी सदस्यों को अलग ही आनंद की अनुभूति होती है। इस कार्यक्रम की संयोजिका सुमन चोरडिय़ा, मीनू दुधोड़िया थी। कार्यक्रम में अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष के साथ समिति सदस्य चंद्रकांता घोड़ावत, पुखराज गोलछा, वीणा चोरडिय़ा, सुनीता सुराणा, ऊषा सुराणा और दोनों संयोजिका उपस्थित थीं। कोरोना काल में समिति की सदस्यों ने आगे और भी जरूरतमंदों के बीच जा कर सेवा करने का निर्णय लिया है।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें