मुकुल रॉय ने चार साल बाद की घर वापसी, ममता की मौजूदगी में तृणमूल में शामिल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मुकुल रॉय ने चार साल बाद की घर वापसी, ममता की मौजूदगी में तृणमूल में शामिल

 


कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद भारतीय जनता पार्टी को आज सबसे तगड़ा झटका लगा है। कृष्णानगर दक्षिण से विधायक मुकुल रॉय अब दोबारा तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। 


शुक्रवार दोपहर मुकुल रॉय ने तृणमूल दफ्तर पहुंचकर पार्टी की सदस्यता हासिल कर ली है। इससे पहले उन्होंने पार्टी मुख्यालय में ममता बनर्जी और दूसरे नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठक की। रॉय का जाना भाजपा के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।


दरअसल 2017 के बाद तृणमूल के दिग्गजों को भाजपा में लाने में रॉय की अहम भूमिका रही थी। पिछले दिनों तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने मुकुल रॉय की पत्नी का हालचाल लिया था। इसके बाद से तृणमूल ने मुकुल रॉय की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया था। इसके तुरंत बाद ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुकुल रॉय को फोन कर उनकी बीमार पत्नी का हाल जाना और इसी बहाने स्थितियों को सामान्य बनाने की कोशिश की थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```