बारह वर्षों में भी पूरा नहीं हुआ विस का नया भवन और विस सचिवालय, मुख्यमंत्री ने दिसम्बर तक सभी कार्य पूरा करने का दिया निर्देश - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बारह वर्षों में भी पूरा नहीं हुआ विस का नया भवन और विस सचिवालय, मुख्यमंत्री ने दिसम्बर तक सभी कार्य पूरा करने का दिया निर्देश

 


गुवाहाटी। असम विधानसभा के नये भवन का निर्माण कार्य वर्ष 2011 से चल रहा है। 12 वर्ष बीत जाने के बाद भी भवन का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं।


मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने विधानसभा के नये भवन के निर्माण कार्य को लेकर सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष बिश्वजीत दैमारी के कार्यालय में विधानसभा उपाध्यक्ष व अन्य प्रमुख हस्तियों के साथ एक बैठक की। मुख्यमंत्री ने राज्य के लोक निर्माण विभाग को आगामी दिसम्बर माह के अंदर विधानसभा के नये भवन का निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।


असम विधानसभा का नया भवन विधानसभा सचिवालय का निर्माण कार्य वर्ष 2011 में आरंभ हुआ था। 12 वर्ष बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया। बैठक में मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष नोमल मोमिन, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव जयंत मल्ल बरुवा और लोक निर्माण विभाग के शीर्ष अधिकारियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री कार्य को समय पर पूरा करने का कड़ा निर्देश दिया।


बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य के साथ ही सचिवालय के डिजाइन में भी कई बदलाव करने का भी निर्देश दिया। वहीं दूसरी ओर विधानसभा अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद ही बिश्वजीत दैमारी ने निर्माण कार्य में विसंगति होने की बात कही। दैमारी ने कहा कि असम विधानसभा का कामकाज पूरी तरह से पेपरलेस होगा। सभी कार्य पूरी तरह से डिजिटल होगा। वहीं विधानसभा की लाइब्रेरी भी विश्वस्तर की डिजिटल लाइब्रेरी होगी।


निर्माणाधीन विधानसभा के मुख्य आसन से लेकर मंत्री, विधायक के आसन समेत अन्य सभी सजावट को भी बदले जाने का अध्यक्ष दैमारी ने बात कही। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें