गर्भवती महिलाओं को दी जा सकती है कोरोना रोधी वैक्सीन: डॉ. वीके. पॉल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गर्भवती महिलाओं को दी जा सकती है कोरोना रोधी वैक्सीन: डॉ. वीके. पॉल

 


नई दिल्ली। कोरोना वायरस से बचाव के लिए मौजूद तीनों वैक्सीन गर्भवती महिलाओं को दी जा सकती हैं। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके. पॉल ने मंगलवार को इस बाबत जानकारी दी।

डॉ. पॉल ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि गर्भवती महिलाएं भी टीका ले सकती हैं। कोविशील्ड, कोवैक्सीन और स्पूतनिक वी सभी वैक्सीन गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्रालय विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेगा। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले हफ्ते ही कोरोना रोधी टीका गर्भवती महिलाओं को देने का फैसला किया था, लेकिन इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी नहीं किये गये थे। डॉ. पॉल ने जानकारी दी कि स्वास्थ्य मंत्रालय इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश तैयार कर रहा है और जल्दी ही इसे जारी किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें