गुवाहाटी। रोटरी क्लब आफ गुवाहाटी मेट्रो ने रानी अंचल के अंधेरीजूली स्थित गांव की बदहाली की दिशा में पहुंच चुकी एक प्राथमिक विद्यालय का नवीनीकरण करवाकर आज उस का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में कामरूप जिला शिक्षा के प्रशासनिक अधिकारी अपूर्व ठाकुरिया, विशिष्ट अतिथि के रूप में रानी प्रखंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी लाचित बसुमतारी उपस्थित थे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रफुल्ल कछारी ने समारोह की उद्देश्य व्याख्या की। रोटरी क्लब के सदस्य डॉ बी पी तोदी ने अपना संबोधन देते हुए कहा कि इस विद्यालय की छत की टीनो में इतने सुराग हो गये थे कि बरसात के पानी से मिट्टी गीली होने की वजह से 60 से अधिक छात्रों को बैठने की जगह नहीं मिलती थी। अतः हमें विद्यालय का पक्की करण करवा कर पीने के पानी की टंकी तथा फिल्टर व वाशबेसिन लगाकर पानी की समुचित व्यवस्था की। छात्र - छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय बनवाए। विद्यालय परिसर को घेर कर के तार की बाड़ लगाकर फूलों की क्यारियां सजा दी। इस अवसर पर रोटरी क्लब मेट्रो के पूर्व अध्यक्ष शेखर अग्रवाल ने कहा कि इस विद्यालय में बेंच और डेस्क की व्यवस्था हमारे क्लब के द्वारा गत बर्ष ही की गई थी। इसी तरह बदहाली की अवस्था में पहुंच चुके अन्य विद्यालयों का निर्माण भी करवाने का हमारा लक्ष्य है। विद्यालय में खेल सामग्री का अभाव था जिसे भी पूरा कर दिया गया है। इस समारोह में रोटरी मेट्रो के कोषाध्यक्ष दिनेश मंगलुनिया, निवर्तमान अध्यक्ष शेखर अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अरुण शर्मा, सतीश कसेरा के अलावा शंकर लाल अगरवाल, रवि शंकर दत्त उपस्थित थे।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें