पूर्व मंत्री रकीबुल हुसैन को जान से मारने की धमकी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पूर्व मंत्री रकीबुल हुसैन को जान से मारने की धमकी

 


 पूजा माहेश्वरी


नगांव। पूर्व मंत्री रकीबुल हुसैन को बिती रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने दो बार फोन करके जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। आज एक संवाददाता सम्मेलन में इसका खुलासा करते हुए पूर्व मंत्री और सामगुडी के विधायक रकीबुल हुसैन ने उक्त आशय की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आधी रात को 12 बजकर एक मिनट और 12 बजकर दो मिनट पर दो बार फोन करके किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। जिस नंबर से पूर्व मंत्री रकीबुल हुसैन को फोन आया उसका नंबर है 8638873520 और हुसैन से अज्ञात व्यक्ति ने पूछा कि आप व आपका पुत्र तांजिल कहां है। हुसैन ने जबाव दिया कि वे नगांव में है। बाद में अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि वे पांच बार विधायक बने है और सामाजिक जीवन में सक्रिय हैं परन्तु ऐसा वाकया उनके साथ पहली बार हुआ है। अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए उन्होंने अपने वकील से राय लेकर नगांव सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है । पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें